किश्तवाड़ जिले में चिनाब नदी पर बन रही 850 मेगावाट की रतले जलविद्युत परियोजना में कथित तौर पर आतंकी संगठनों से जुड़े या आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 29 लोग काम कर रहे हैं। पुलिस का मानना है कि यह स्थिति किसी भी समय परियोजना के लिए खतरा बन सकती है और ऐसे कर्मियों को काम पर रखने के फैसले पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है। 🔴एक नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एमईआईएल) को पत्र लिखकर चेतावनी दी थी कि किश्तवाड़ के द्रबशाला क्षेत्र में बन रहे इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में 29 लोग ऐसे हैं जो उपद्रवी या राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए गए हैं. 🔴पुलिस ने कंपनी से इन कर्मचारियों पर निगरानी रखने और कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तुरंत सूचना देने को कहा. ये सभी 29 लोग जूनियर पदों पर कार्यरत हैं. पांच को आतंकी संपर्क वाला बताया गया है. इनमें क्षेत्र के एक पुराने आतंकी के तीन रिश्तेदार, एक संदिग्ध ओवरग्राउंड वर्कर का बेटा और एक सरेंडर आतंकी का बेटा शामिल है. #RatleHydroProject #TerrorLink #JammuKashmir | #ZeeNews
किश्तवाड़ जिले में चिनाब नदी पर बन रही 850 मेगावाट की रतले जलविद्युत परियोजना में कथित तौर पर आतंकी ...
134
More for you