मां का शव लेकर खुद पोस्टमार्टम कराने पहुंचा 8 साल का बच्चा, रिश्तेदारों से नहीं मिली मदद तो थाना प्रभारी ने ली अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी.बच्चे की मां लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं. उनकी मौत HIV संक्रमण के कारण हुई. पिता की मौत भी एक साल पहले इसी बीमारी से हो चुकी थी. मामला एटा जिले का है. बच्चे ने बताया कि बीमारी के डर से रिश्तेदारों ने भी दूरी बना ली और जायदाद के लालच में कोई मदद नहीं की. उसने अकेले ही मां का इलाज फर्रुखाबाद, कानपुर और दिल्ली में कराया है. मां की मौत के बाद जब पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार की बारी आई, तो रिश्तेदारों ने कंधा देने से साफ इनकार कर दिया. चाचा और अन्य परिजनों ने शव को छुआ तक नहीं. ऐसे में बच्चा अकेला ही मां के शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा. यहां उसने खुद पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं पूरी कराईं. जैथरा थाना प्रभारी रितेश ठाकुर ने मामले की गंभीरता को देखते आगे आए. पुलिस ने बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित की और अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी ली. अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि बच्चे को हरसंभव मदद मुहैया कराई जाएगी, ताकि वो अकेला न रहे.
21
