67 साल का इंतजार खत्म... जम्मू-कश्मीर पहली बार रणजी ट्रॉफी फाइनल में, बंगाल को 6 विकेट से हराया

भारतीय घरेलू क्रिकेट में बड़ा उलटफेर करते हुए जम्मू-कश्मीर ने इतिहास रच दिया. 1959-60 में पहली बार रणजी खेलने वाली इस टीम ने 67 साल में पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली. सेमीफाइनल में दो बार की पूर्व चैम्पियन बंगाल को 6 विकेट से हराकर जम्मू-कश्मीर ने अपने सफर का सबसे सुनहरा अध्याय लिख दिया.

👉आकिब नबी का कहर, बंगाल 99 पर ढेर

मैच की असली पटकथा तेज गेंदबाज आकिब नबी ने लिखी. उन्होंने दोनों पारियों में मिलाकर 9 विकेट झटके और बंगाल की दूसरी पारी को 25.1 ओवरों में 99 रन पर समेट दिया. पहली पारी में 328 रन बनाने वाली बंगाल टीम दूसरी पारी में पूरी तरह बिखर गई.

#JammuAndKashmir #RanjiTrophy #Cricket #ATCard #AajTakSocial #AajTakCricket
67 साल का इंतजार खत्म... जम्मू-कश्मीर पहली बार रणजी ट्रॉफी फाइनल में, बंगाल को 6 विकेट से हराया भ...
35
More for you