
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा है कि अगर हार्दिक पंड्या 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में खेलते, तो भारत ऑस्ट्रेलिया को हरा सकता था। कैफ ने यह बयान ऑस्ट्रेलिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद दिया और उनकी ‘माइटी’ छवि पर सवाल उठाए। गौरतलब है कि बांग्लादेश के खिलाफ मैच में टखने की चोट के कारण हार्दिक फाइनल से बाहर हो गए थे। भारत ने लगातार नौ मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 241 रन का लक्ष्य सात ओवर शेष रहते हासिल कर लिया। ट्रैविस हेड की 137 रन की पारी निर्णायक साबित हुई। कैफ ने कहा कि 2023 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया को ‘माइटी ऑसीज़’ कहा गया, लेकिन 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी और 2025 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में उनका प्रदर्शन उस स्तर का नहीं रहा। #HardikPandya #MohammadKaif #ATCard #AajTakSocial #AajTakCricket
19
