
दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन ग्रौसरी प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंधित बटनदार चाकू बेचे जा रहे थे, जिनका इस्तेमाल दिल्ली के ख्याला इलाके में हुए दो अलग-अलग हत्याकांडों में किया गया। जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि वारदात में इस्तेमाल चाकू ब्लिंकिट से खरीदे गए थे। इसके बाद पुलिस ने खुद ग्राहक बनकर प्लेटफॉर्म से बटनदार चाकू मंगाया और पुष्टि की कि इस तरह के चाकू की बिक्री कानूनन अपराध है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दिल्ली के कई ब्लिंकिट स्टोर पर छापेमारी की, जहां से दर्जनों चाकू बरामद किए गए। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और कंपनी को जल्द नोटिस भेजा जाएगा। #Blinkit #ATCard #AajTakSocial
17
